मेरा पसंदीदा त्योहार दीवाली
पूरी दुनिया में भारत त्योहारों के देश के रूप में प्रसिद्ध है क्योंकि यहां जितने त्यौहार मनाए जाते हैं उतने शायद ही दुनिया के किसी देश में मनाए जाते हो, यही कारण है कि हमारी संस्कृति पूरी दुनिया के लोगों का ध्यान आकर्षित करती है , वैसे तो हर त्यौहार की अपनी अलग अहमियत होती है, और त्योहार खुशियां और अमन का माहौल लेकर आता है, लेकिन मुझे दिवाली का त्यौहार सबसे अच्छा लगता है इसका कारण है कि दिवाली के साथ हैं कई त्योहारों एक साथ आते हैं और काफी दिनों तक बाजारों में रौनक लगी रहती है, खासकर घरों की साफ-सफाई पर वेसश ध्यान दिया जाता है नई-नई चीजें खरीदी जाती है , अगर मैं दिवाली की बात करूं तो एक दिन पहले ही छोटी दीवाली को बधाइयां आनी शुरू हो जाते हैं जिसका सिलसिला अगले दिन दिवाली तक चलता है, हर कोई नए वस्त्र पहनकर सज धज कर रहता है, इसके बाद दोस्त रिश्तेदार मिठाईयां लेकर अपने चाहने वालों को बधाई देने के लिए उनके घर जाते हैं , रात का वक्त दिवाली का सबसे अच्छा समय होता है सभी लोग माता लक्ष्मी की पूजा कर कर अपने घरों के बाहर दीए जलाते हैं, इसके अलावा घर और पूरा बाजार रोशनी से भरा होता है वहीं बच्चे ...